04/11/2009 12.16.16



वाटिकन सिटीः सन् 2008-2009 में स्वर्ग सिधारे कार्डिनलों एवं धर्माध्यक्षों के आदर में ख्रीस्तयाग


Juliet Genevive Christopher
रोम स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर में पाँच नवम्बर को सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें उन सब कार्डिनलों एवं धर्माध्यक्षों की स्मृति में ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे जिनका निधन सन् 2008 एवं 2009 के दौरान हो गया था। ग़ौरतलब है कि नवम्बर माह मृतक विश्वासियों के लिये प्रार्थना को समर्पित समय होता है। इसके दौरान माता कलीसिया सभी ख्रीस्तानुयायियों को मृत लोगों की आत्मा शांति हेतु प्रार्थना के लिये आमंत्रित करती है। बुधवार, पाँच नवम्बर को काथलिक कलीसिया के परमाध्यक्ष सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें कुल 100 कार्डिनलों, महाधर्माध्यक्षों एवं धर्माध्यक्षों की आत्मा शांति के लिये ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे। इनमें सात कार्डिनल शामिल हैं। कार्डिनल ऐवरी ड्यूल्स का निधन 12 दिसम्बर सन् 2008 को हो गया था जबकि कार्डिनल पियो लाघी, कार्डिनल स्टेफानोस घतास, कार्डिनल स्टीवन किम, कार्डिनल पौल फाम तुँग, कार्डिनल उमबेरतो बेत्ती तथा कार्डिनल जाँ मारगो का निधन सन् 2009 के दौरान हो गया था।
|