07/11/2009 12.25.34



इंगलैड और वेल्स में पुरोहितीय बुलाहट में वृद्धि


Justin Tirkey
, 7 नवम्बर, 2009। मेषपालीय कार्यो और पुरोहितीय बुलाहट के लिये बनी परमधर्मपीठीय समिति के निदेशक मोनसिनयोर फ्रांसिस बोनाची ने कहा हा कि विश्व के 20 देशों में पुरोहितीय बुलाहट में वृद्धि हुई है।
उन्होंने उक्त बात की जानकारी उस समय दीं जब वे रोम के इंगलिश कॉलेज में आयोजित सभा में बुलाहट के लिये कार्य करने वाले निदेशकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इंगलैड और वेल्स में विगत सितंबर माह में 40 सेमिनेरियनों ने अपना प्रशिक्षण कार्य आरंभ किया।
इस सभा में प्रतिनिधियों ने एक फादर स्तेफन लंग्रिजे को अपना नया अध्यक्ष भी चुना है।
फादर स्तेफन ने कहा कि वे चाहते हैं किपुरोहितीय बुलाहट के लिये युवाओं को संपर्क किया जायेगा।
|