वाटिकन रेडियो 45 भाषाओं में प्रसारण करता है तथा उस विस्तृत रेडियो नेटवर्क का हिस्सा है जो, महाप्रबन्धन की पूर्व सहमति से, सम्पूर्ण विश्व में वाटिकन रेडियो के प्रसारणों को पुनर्प्रसारित करता है। यह सेवा उस पुरानी परम्परा का हिस्सा है जिसके तहत वाटिकन रेडियो अन्य (सार्वजनिक, स्थानीय, काथलिक व ग़ैरकाथलिक) रेडियो को सेवा प्रदान करता आया है।
वाटिकन रेडियो सन्त पापा के सभी समारोहों (साप्ताहिक आम दर्शन समारोह, रविवारीय देवदूत प्रार्थना, सन्त पापा के प्रमुख धर्मविधिक समारोहों एवं घटनाओं) के प्रसारण, प्रसार एवं अन्तरराष्ट्रीय ध्वनि के वितरण (अलग अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ या उसके बग़ैर) का आश्वासन देता है। संस्थागत रूप में, सन्त पापा की सभी सार्वजनिक गतिविधियों को रिकॉर्ड करना, उनका विस्तार करना तथा उनकी ध्वनि को वितरित करना वाटिकन रेडियो का दायित्व है।
अंतरराष्ट्रीय सम्पर्क कार्यालय उन अंतर्संबंधों की देखरेख करता है, जो पत्रकारों और तकनीशियनों को विदेश यात्राओं के दौरान तकनीकी और संपादकीय सहायता प्रदान करते या फिर विभिन्न रेडियो कार्यक्रमों (धार्मिक, सांस्कृतिक, संगीत या समाचार) के अंतरराष्ट्रीय आदान प्रदान को सुलभ बनाते हैं।
आगे सम्पर्क के लियेः अन्तरराष्ट्रीय सम्पर्क कार्यालय